काव्यपत्र आपका स्वागत करता हैं। (काव्यपत्र पर कविताओं को सुनने की सुविधा भी उपलब्ध हैं।)🕺 🌈आधुनिक हिंदी कविताओं अथवा काव्य रचनाओं का एक बेहतरीन काव्य संग्रह। कविताएँ पढ़ना, लिखना, सीखना, गाना और दिखाना सब एक साथ एक जगह यानी 'काव्यपत्र संगम'। ( 🎤 कविताएँ सुनने के लिए ऊपर ☝️ 'काव्यस्वर' नाम से खोज करें।) ..... (तो अब सुनें-सुनाएँ और मुस्काएँ!! 🌝 🎉 )

साहित्यिक हरियाणा

साहित्यिक हरियाणा के कार्यक्रमों का विवरण

जुलाई अंक

साहित्यिक हरियाणा के जुलाई अंक में, माह के अंतिम रविवार यानी 30 जुलाई 2023 को हरियाणा विशेष ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

साहित्यिक हरियाणा



    जिसमें हरियाणा के प्रमुख रचनाकार आदरणीय भूप सिंह भारती, प्रेमपाल 'गौड़', दलबीर 'फूल', मधु वशिष्ट, विनोद कुमार, सुशीला यादव, दुर्गा देवी व संचालक महेश कुमार (हरियाणवी) अपनी रचनाओं के मिट्ठे, तीखे और तीक्ष्ण भावों के साथ उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम को चार चाँद लगाने के लिए, विशेष आमंत्रण के तौर पर, हिंदी काव्य जगत की लोकप्रियता हासिल करती, चर्चित कवयित्री श्रीमती प्रीति शर्मा की उपस्तिथि भी अपने आप में विशेष रहने वाली हैं।

उद्देश्य:

साहित्यिक हरियाणा का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के प्रमुख अनुभवी, युवा व उभरते हुए कलमकारों को एकत्रित कर, हरियाणा में गिरते साहित्यिक परिवेश को एक नई दिशा प्रदान करना हैं।

इसके अलावा, सभी मौजूदा रचनाकारों की उपस्थिति व सुझावों के आधार पर आने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा भी निधारित की जाएगी। 
हरियाणा का कोई भी रचनाकार, जो आने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने का इच्छुक हो, वह 9015916317 पर संपर्क या संदेस भेज कर अपनी उपस्थिति को निर्धारित कर सकता/सकते हैं।

धन्यवाद,
साहित्यिक हरियाणा

साहित्यिक हरियाणा साहित्यिक हरियाणा Reviewed by Mahesh Kumar on 7/24/2023 03:23:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं

कृप्या, उपरोक्त कविता के प्रति अपने विचारों से अवगत कराएं तथा पृष्ठ के अंत मे जाकर काव्यपत्र को फॉलो करें। 🙏