काव्यपत्र आपका स्वागत करता हैं। (काव्यपत्र पर कविताओं को सुनने की सुविधा भी उपलब्ध हैं।)🕺 🌈आधुनिक हिंदी कविताओं अथवा काव्य रचनाओं का एक बेहतरीन काव्य संग्रह। कविताएँ पढ़ना, लिखना, सीखना, गाना और दिखाना सब एक साथ एक जगह यानी 'काव्यपत्र संगम'। ( 🎤 कविताएँ सुनने के लिए ऊपर ☝️ 'काव्यस्वर' नाम से खोज करें।) ..... (तो अब सुनें-सुनाएँ और मुस्काएँ!! 🌝 🎉 )

गजब महंगाई



माँग रहा मजबूर सदा, यूँ कर्जा बढ़ता जाय! | हिंदी कविता| महंगाई की समस्या| महंगाई का अर्थ| महंगाई के कारण| महंगाई क्या हैं?

भूमिका:

सगलें औंधे मुँह गिरे,
पाँव पछाड़े पूँछ?
दस-बीस की कदर नहीं, 
रंग गुलाबी पूछ ©।

(वर्तमान हालातों को मध्यनजर रखते हुए एक निर्धन-कामगार के मन में उमड़ते भावों की एक काव्य कल्पना।)



(महंगाई पर कविता)

ले जाय कमाई महँगाई, 
खर्चा बढ़ता जाय।
जन मिल लाखों काम करें पर, 
चंद चमकते जाय।

चंदा बढ़कर चाँद बना, 
लूटे शिक्षा हाय!
सुन दालों के भाव भरे मन, 
निर्धन कैसे खाय।


पानी तक तैरे पैसों में, 
तेल हमें तल जाय।
ईंटों का जो भाव सुने वो, 
चकरा के गिरजाय।

आधुनिक हुआ देश मगर लो, 
छत टपकती जाय!
मुफ्त बहे चाहें रक्त यहाँ, 
वक्त नहीं मिल पाय।

माँग रहा मजबूर सदा यूँ, 
कर्जा बढ़ता हाय!
जन लाखों मिल काम करें पर, 
चंद चमकते जाय।

केन्द्र जन से हरे-भरे से, 
खाद ही छुपता जाय।
दुगने दाम हुए माचिस के, 
सब को रही जलाय।





कलम नहीं पक्षधर किसी की, 
कर्म रहे लिखवाय।
ले जाय कमाई महँगाई, 
खर्चा बढ़ता जाय।।
                                          (सरसी छन्द)


युवा कवि: ✍️
महेश कुमार (हरियाणवी)
महेंद्रगढ़, ट्विटर @mk_poems


आप की प्रतिकिया का हमें भी इंतजार रहता हैं। 

अतः एक प्रतिक्रियात्मक टिप्पणी (👇) के माध्यम से हमें अपने विचारों से अवगत कराने का प्रयास अवश्य करें।  

आधुनिक कविताओं का आनंद लेने हेतु आपके अपने काव्यपत्र के साथ निरंतर बने रहें।

                                💐💐💐



गजब महंगाई गजब महंगाई Reviewed by Mahesh Kumar on 11/20/2021 09:36:00 am Rating: 5

20 टिप्‍पणियां

  1. Mahngai ka issue to wastav me hi vyapak hai 👏👏

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सच कहाँ! महंगाई के कुछ कारण अंतरास्ट्रीय हैं तो कुछ राष्ट्रीय।
      इसलिए राष्ट्रीय कारणों में बदलाव मात्र करने से भी, बढ़ती हुई कीमतों की व्यापकता को काफी नियंत्रित किया जा सकता हैं।
      मैं किसी पार्टी विशेष का आलोचक या पक्षधर नहीं हूँ लेकिन फॉरेन के साथ, राष्ट्रीय नीतियों का समावेश बनाये रखना उतना ही आवश्यक है जितना कि सुरक्षा के साथ उन्नति।
      अनावश्यक महंगाई का असर, सीधे तौर पर जनता की जीवन शैली पर प्रभाव डालता हैं।
      दुर्भाग्य या प्रकृति के प्रभाव की वजह से, गरीबी में जीवन यापन करने वाले समुदाय के सभी कर्मशील देशवाशियों के लिए यह भी किसी आपदा व आफत की तरहा, संकट की दीवार खड़ी करने में कोई कमी या कसर नहीं छोड़ता।

      हटाएं
    2. बहुत खूब लिखते हो आप
      आज के चलते दौर की तस्वीर को बहुत ही अच्छे तरीके से दिखा रहे हो आप,,
      हम पड़ते रहे और लिखते रहो आप ...God bless you 👍

      हटाएं
    3. आप के इस स्नेह एवं समर्थन के निए धन्यवाद! 🙏

      काव्यपत्र के साथ निरतंर बने रहें।

      हटाएं
  2. "Siya" सार्थक लेखन👌👌

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद Siya जी 🙏
      वर्तमान हालातों में तेजी से बढ़ती महँगाई आज यही गजब ढहा रही है।

      हटाएं
  3. हमारे देश मे एक बार भाव बढ़े तो कभी गिरते नही आदमी को उसके हिसाब से कमाना पड़ता है।
    (अमरेन्द्र सहाय अमर)

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सत्य कहाँ आपने👍👍
      शायद यही हमारी खासियत भी है अपनी और विशेषता भी।
      महंगाई पर अपने विचार सांझा करने के लिए धन्यवाद अमरेंद्र भाई 🙏

      हटाएं
  4. उत्तर
    1. धन्यवाद रुचिता जी! गजब महंगाई एवं काव्यपत्र पर अपनी कीमती प्रितिक्रिया देने के लिए आपका बहुत-बहुत आभार। ✍️

      हटाएं
  5. उत्तर
    1. शुक्रिया जी! कृप्या काव्यपत्र के साथ सहयोग एवं निरन्तरता बनाएं रखने का प्रयास अवश्य करें। 🙏

      हटाएं
  6. बहुत ही सुंदर विचार और लेखनी है आपकी।🙏🏻🙏🏻

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद गुड्डी जी! वर्तमान हालातों को अनुभव कर उनका काव्यात्मक वविश्लेषण करने का प्रयास था।
      'गजब की महंगाई' नामक कविता पर आप के इस स्नेह के लिए हम आपके अति आभारी हैं।
      कृप्या काव्यपत्र के साथ निरन्तर बने रहें। 🙏

      हटाएं
  7. Apne bahut bahut acha likha hai 👌👌👌👌

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद! आप की इस कीमती टिप्पणी एवं उपयोगी समय सांझा करने के लिए बहुत-बहुत आभार 🙏🙏

      काव्यपत्र के साथ बनें रहियेगा।

      हटाएं
  8. उत्तर
    1. धन्यवाद जी! अपना कीमती समय एवं गजब महंगाई पर प्रतिकिया देने के लिए काव्यपत्र आपका आभारी हैं। 🙏🙏

      काव्यपत्र के साथ निरंतर बने रहें। 🤝

      हटाएं
  9. बेहद उम्दा विचार के साथ..
    बेहतरीन रचना 👌👌👌👏👏👏👏👏👏

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. गजब महंगाई नामक इस हिंदी कविता पर अपने विचार सांझा करने के लिए एवं हमें प्रोत्साहित करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद डॉली जी 🙏

      काव्यपत्र के साथ निरंतर बने रहें। ✍️

      हटाएं

कृप्या, उपरोक्त कविता के प्रति अपने विचारों से अवगत कराएं तथा पृष्ठ के अंत मे जाकर काव्यपत्र को फॉलो करें। 🙏

News