काव्यपत्र आपका स्वागत करता हैं। (काव्यपत्र पर कविताओं को सुनने की सुविधा भी उपलब्ध हैं।)🕺 🌈आधुनिक हिंदी कविताओं अथवा काव्य रचनाओं का एक बेहतरीन काव्य संग्रह। कविताएँ पढ़ना, लिखना, सीखना, गाना और दिखाना सब एक साथ एक जगह यानी 'काव्यपत्र संगम'। ( 🎤 कविताएँ सुनने के लिए ऊपर ☝️ 'काव्यस्वर' नाम से खोज करें।) ..... (तो अब सुनें-सुनाएँ और मुस्काएँ!! 🌝 🎉 )

बुरें-भलें हालात

दरिया से क्यों डरता हाथी, जबतक तिनका हाथ। |हिंदी कविता

भूमिका: 

हमकों खरीदेगा जमाना?  हम बिकते ही नहीं।
खुशहाल तराना हम से हैं, हम खुशियों से नहीं। ©

(हर इंसान अपने जीवन में बुरें तथा भलें हालातों का सामना जरूर करता हैं। और सच भी यही है कि हर हालात का समाधान अंततः इंसान स्वयं ही निकालता है।)



बुरें-भलें हालात ©

अच्छी बातें अच्छी लगती,
अच्छों का दे साथ।
बुरे स्वयं मर जायेंगे जब,
बदलेंगे हालात। 

पथ कहाँ कब एक रहा रही,
हिलती-डुलती साख।
सूरज आखिर निकलेगा तो,
छट जाएगी रात।

आज तो तेरा साथ हैं ना,
कल की कल हो बात।
साँसों में ढ़लता जीवन हैं,
जलती जाए बात्त।


कितनो को सुख-चैन मिला हैं,
कितने देते जात।
कितने अब भी खेल रहे हैं,
अपनी-अपनी बात।

खाया खाना, हुआ न जाया?
पोषण करती आंत।
अश्वन संग रुकना नहीं ले,
भावों की बारात।


दरिया से क्यों डरता हाथी?
जबतक तिनका हाथ।
अंधकार गहराया लेकर,
तारों की सौगात।

सब्जी पैदा होगी माली,
पहले कर शुरुआत।
तेरे कदम हैं कीमत तेरी,
कर कांधे हालात।
 

अच्छी बातें अच्छी लगती,
अच्छों का दे साथ।
बुरे स्वयं मर जायेंगे जब,
बदलेंगे हालात।। ©
                           (सरसी छन्द)



युवा कवि: ©
महेश कुमार (हरियाणवी)
ट्विटर: @mk_poems


परिचय: महेश कुमार यादव, ईश्वर के नाम से अपने नाम की शुरुआत करने वाले अनोखे प्रदेश हरियाणा के एक बहुत ही शांत, पुराने तथा कृषि प्रधान जिला महेंद्रगढ़ के रहने वाले है। 
इनकी कलम अकसर मानवीय चेतना तथा सवेंदनाओं पर चलना अत्यधिक पसंद करती हैं।

                                  💐💐💐



बुरें-भलें हालात बुरें-भलें हालात Reviewed by Mahesh Kumar on 2/19/2022 10:01:00 pm Rating: 5

4 टिप्‍पणियां

  1. उत्तर
    1. बुरें-भलें हालात नामक इस रचना पर अपनी प्रतिकिया देने के लिए धन्यवाद मित्र 🙏।

      काव्यपत्र के साथ निरंतर बने रहे।

      हटाएं
  2. कर कांधे हालात! 👌👌👌

    बहुत-बेहतरीन कला के साथ, साधारण तरीके से प्रारंभ कर जिस ऊँचाई तक कविता को पहुँचाया है वह वास्तव में अति-उत्तम है।

    पढ़कर आंनद आया और खुशी हुई कि कविता आज भी जिंदा हैं। 👏

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. इस प्रकार से सूझबूझ के साथ दी जाने वाली अमूल्य प्रतिकीयाएँ ही कलमकार के लिए प्राण पुनरावर्ती का कार्य करती हैं।

      'बुरे-भले हालात'नामक इस कविता पर एक स्नेहपूर्ण प्रतिकीया देने के लिए धन्यवाद।

      काव्यपत्र के साथ निरंतर बने रहें। 🙏

      हटाएं

कृप्या, उपरोक्त कविता के प्रति अपने विचारों से अवगत कराएं तथा पृष्ठ के अंत मे जाकर काव्यपत्र को फॉलो करें। 🙏

News